एनटीपीसी नबीनगर में शुरू हुआ बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 : बालिकाओं को सपनों की उड़ान को मिला नया सबल

Spread the love

औरंगाबाद। एनटीपीसी नबीनगर में मंगलवार को बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की शुरुआत की गयी। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  एल. के. बेहेरा एवं महानिरीक्षक, CISF  प्रबोध चंद्र ने इस अभियान का उ‌द्घाटन किया। नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित इस वार्षिक अभियान के तहत बारुण एवं नबीनगर ब्लॉक के विद्यालयों से चुनी गई 61 मेधावी छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।

अगले चार हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यशाला में बालिकाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि जैसे विषय शामिल हैं। नियमित शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को कराटे, योग, कंप्यूटर एवं अन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अभियान के दौरान, छात्राओं को छात्रावास एवं पौष्टिक आहार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके। साथ ही, प्रतिभागियों में से चयनित 06 बालिकाओं को एनटीपीसी के सहयोग से बाल भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  एल. के. बेहेरा ने बताया कि “इस अभियान का उद्देश्य गाँवों में छिपी हुई मेधा को निखारना है। यह अभियान बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर बल देता है और उन्हें सशक्त नागरिक के रूप में तैयार करता है”। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षित बालिकाओं को ‘सपनों की उड़ान’ भरने की इच्छाशक्ति का नया सबल मिलेगा।उ‌द्घाटन समारोह से पहले क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बालिका सशक्तिकरण अभियान के कक्षा और छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में  दीपक रंजन डिहुरी, परियोजना प्रमुख BRBCL, श्रीमती आरती बेहेरा, अध्यक्षा, स्वरा महिला संघ,  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  मनोरंजन पाणिग्रही, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) एवं  ओंकार नाथ, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *