एसपी शुक्ला के नेतृत्व में जन भागीदारी बैठक संपन्न

Spread the love

प्रयागराज। आज झूंसी आवास विकास योजना अंतर्गत आने वाले इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव को लेकर शिक्षक विधायक रहे वर्तमान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यछ सुरेश त्रिपाठी के आतिथ्य में जन भागीदारी बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार साप्ताहिक अखबार के संपादक एस पी शुक्ला ने की इस बैठक में झूंसी एवम आस पास के बहुतायत संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा सुरेश त्रिपाठी को आने वाले चुनाव में हर तरह की मदत का भरोसा दिलाया।

इस बैठक में विधायक सुरेश त्रिपाठी के साथ विशेष सहयोगी उनके ही गांव गिराव से शिक्षक एवम शिक्षकों में विशेष पैठ रखने वाले रत्नेश शुक्ला, अखिलेश पाण्डेय, अशोक मिश्र आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए त्रिपाठी को हर तरह से उनके चुनाव में सहयोग की बात करते हुए बैठक को संपन्न कराया। अंत में विधायक सुरेश त्रिपाठी ने बैठक में उपस्थित सभी सहयोगियों श्रेष्ठ जनों का आभार प्रकट करते हुए अपनी बात को समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *