जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता – जागृति अवस्थी

Spread the love

 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने मातहतों को दिया निर्देश

सोनभद्र। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अनिवार्य है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आई०सी०डी०एस० विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि एन0आर0सी0 सेन्टर में सैम मैम बच्चों को भर्ती करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए जिससे की अति दुर्बल बच्चें जल्द स्वस्थ हो सके इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित एबुलेस 102,108 की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा रैण्डम के आधार पर सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सी0एच0ओ0 द्वारा प्रभावी ढंग से कार्य की प्रगति न पाये जाने पर और उनके कार्यों की मॉनिटरिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के अधीक्षक द्वारा न किये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी एम0वाई0सी0 दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने पर निर्देश दिये। उन्होंने बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए तथा जो कर्मी साफ-सफाई के लिये नियुक्त किया गया है उसके कार्यों में लापरवाही पायी जाती है तो चयनित एजेंसी को सूचित कर तत्काल हटाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये। डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस० को निर्देशित किया गया कि आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा नियमित रूप से आशा आगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय। इस मौके मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *