दिव्यांग अब्दुल रहमान को मिला आत्मनिर्भरता का पहिया….

Spread the love

 90 प्रतिशत दिव्यांगों को सीएसआर फंड से मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, आवागमन की राह हुई आसान

सोनभद्र। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने 90 प्रतिशत दिव्यांग अब्दुल रहमान को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई है। ग्राम रामगढ़, विकासखंड चतरा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र स्व. कासिम को यह सहायता सीएसआर फंड के माध्यम से प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब्दुल रहमान के लिए आवागमन आसान होगा। दैनिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलने के साथ ही उनके आत्मनिर्भर जीवन की राह भी मजबूत होगी। जिला प्रशासन के अनुसार जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नियमानुसार आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई केवल समस्याओं के निस्तारण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों को सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रभावी जरिया भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *