पक्षी बचाओ पखवाड़ा’ कार्यशाला संपन्न, बच्चों के उत्साह पर एक दिन बढ़ा कार्यक्रम

Spread the love

 कला संस्कृति और फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट ने तकिया दरगाह विद्यालय में दिया प्रशिक्षण

सोनभद्र। कला संस्कृति और फिल्म प्रोडक्शन हाउस ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा कम्पोजिट विद्यालय तकिया दरगाह, ब्लॉक करमा में आयोजित ष्पक्षी बचाओ पखवाड़ाष् कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। बच्चों के उत्साह और लगन को देखते हुए कार्यशाला की अवधि एक दिन बढ़ाकर गुरुवार तक कर दी गई थी। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष रेनू के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चली इस कार्यशाला में प्रशिक्षक रवीन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बच्चों को पक्षियों के महत्व, उनके संरक्षण, दाना-पानी की व्यवस्था और घोंसलों के प्रति संवेदनशीलता के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने पोस्टर, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पक्षी संरक्षण का संदेश दिया। संस्था की अध्यक्ष रेनू ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों में पर्यावरण व जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम जगाना ही कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था। विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने कार्यक्रम को सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *