प्रॉफिट टस्कर अवार्ड्स 2026 : एनटीपीसी खरगोन ने दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया

Spread the love

‘एचआर डाइवर्सिटी एंड इन्क्लूजन’ तथा ‘ग्रामीण खेलों में उत्कृष्टता’ श्रेणियों में सम्मानित किया गया

खरगोन। एनटीपीसी खरगोन ने 6 जून 2026 को कोच्चि स्थित क्राउन प्लाज़ा में आयोजित *प्रॉफिट टस्कर अवार्ड्स 2026* में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर एक और उपलब्धि अपने नाम की। स्टेशन को *एचआर डाइवर्सिटी एंड इन्क्लूजन* तथा *ग्रामीण खेलों में उत्कृष्टता* श्रेणियों में सम्मानित किया गया। ये सम्मान समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास हेतु किए गए निरंतर प्रयासों की मान्यता हैं। पुरस्कार समारोह में एनटीपीसी खरगोन की ओर से रविंदर कुंबम, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने ये सम्मान प्राप्त किए। इस अवसर पर देशभर के उद्योग जगत के अनेक प्रतिष्ठित प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

एचआर डाइवर्सिटी एंड इन्क्लूजन श्रेणी में प्राप्त सम्मान एनटीपीसी खरगोन की ऐसी कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो समान अवसर, विविधता और समावेशिता को प्रोत्साहित करते हुए कर्मचारियों को सशक्त बनाती है। वहीं *ग्रामीण खेलों में उत्कृष्टता* का पुरस्कार आसपास के ग्रामीण समुदायों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल सहभागिता बढ़ाने तथा खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना है। एनटीपीसी खरगोन समावेशी विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *