बीजपुर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज, शांतिनगर व दुधहिया देवी में गठित हुई पूजा समितियां

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को शांतिनगर मंदिर एवं दूधईया देवी मंदिर प्रांगण में अलग-अलग बैठक कर दुर्गा पूजा समितियों का गठन किया गया। शांतिनगर में राममिलन गुप्ता को अध्यक्ष, अशोक गुप्ता को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश गुप्ता को महामंत्री, कमलकांत गुप्ता को मंत्री तथा आनन्द कुमार गुप्ता एवं संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गोपाल गुप्ता को संरक्षक एवं सिद्धार्थ गुप्ता को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। अन्य सदस्यों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

वहीं दूधईया देवी मंदिर प्रांगण में इंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गौतम वर्मा को अध्यक्ष, देवकुमार यादव को उपाध्यक्ष, रामधनी गुप्ता को महामंत्री, संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं रमेश गुप्ता को मंत्री बनाया गया। शिवधारी गुप्ता एवं परशुराम पाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में रामायण पाठ, पूजा पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। समिति पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *