सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया जाए: ए.के. शर्मा

Spread the love

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन सभागार में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव, विधायकगण, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में हुए जनकल्याणकारी कार्यों एवं विकास उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जोड़ा जाए।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाए। शाम 7 बजे गोमती घाट पर 25 हजार दीपों का दीपदान होगा तथा लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। कार्यक्रम से पूर्व सरकारी भवनों, स्मारकों, गो-आश्रय स्थलों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनाथालय एवं वृद्धाश्रम आदि में सेवा कार्य किए जाएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘जनसेवा महाकुंभ’ सहित 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *