लखनऊ: एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू), लखनऊ में वार्षिक मेधा प्रतियोगिता–2026 की प्रारंभिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में 12 टीमों के कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो सदस्यीय टीमों के बीच आयोजित लिखित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा टीम भावना का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर (कक्षा IV–VI), मिडिल (कक्षा VII–IX), सीनियर (कक्षा X–XII) तथा कर्मचारी एवं जीवनसाथी श्रेणियों में किया गया। इसका उद्देश्य ज्ञानवर्धन, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्टता की भावना का विकास करना है। मेधा प्रतियोगिता–2026 की प्रारंभिक प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी के उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं—विंध्याचल, सिंगरौली, रिहंद, ऊंचाहार, मेजा, औरैया, दादरी, फरीदाबाद एवं झज्जर—में भी एक साथ किया गया। यह आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच ज्ञान-साझाकरण तथा सतत् सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
