सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा 12 जुलाई को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में परियोजना स्तरीय मेधा प्रतियोगिता-2026 के प्रारंभिक चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 109 टीमों ने जूनियर, मिडिल, सीनियर (छात्र-छात्राएं) तथा कर्मचारी श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सीखने की भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। ऐसी प्रतियोगिताएँ सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
मेधा प्रतियोगिता-2026 में 109 टीमों की शानदार सहभागिता
