खड़ी हाईवा ट्रक का चार टायर चोरी पुलिस जांच में जुटी 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित चितविश्राम त्रिमुहानी के नजदीक पहलवान ढाबा के  सामने खड़ी हाईवा ट्रक का रविवार की रात चोरो ने चार टायर खोलकर फरार हो गए । चालक को जब टायर खोले जाने की जानकारी मिली तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया वही पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। ट्रक चालक अवनीश कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी जिला सुल्तानपुर ने बताया की वह गिट्टी लोड करने के लिए जा रहा काफी रात होने के कारण होटल पर खाना खाकर सो गया ।

जब भोर में लगभग साढ़े तीन बजे नींद खुली तो बाहर गया तो देखा की ट्रक के बाएं साइड का चार टायर नहीं है यह देख उसके होश उड़ गए।ट्रक से टायर चोरी होने की सूचना स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दिया ।इस संबंध में एस आई संजय कुमार सिंह ने बताया की ट्रक से टायर चोरी होने की सूचना मिली है।घटना संदिग्ध लग रही आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है रोड पर अगल बगल लगे सी सी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *