गहरी खदान में पोकलेन की चपेट में आने से प्लांट के मुंशी की मौत

Spread the love

घटना के बाद शव लेकर भाग रहे क्रेशर प्लांट के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा ,

प्लांट मुंशी को बनाया बंधक, किया हंगामा 

अहरौरा, मिर्जापुर / क्षेत्र के कंचनपुर में स्थित एक गहरी खदान में गुरुवार की सुबह खनन का काम देख रहे मुंशी 28 वर्षीय जयहिंद यादव निवासी मुबारक पुर चकिया चंदौली की खदान में चल रहे पोकलेन से चोट लगने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद इलाज के नाम पर खदान से शव लेकर भाग रहे खदान मालिक के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। स्थानीय लोगों ने बताया की चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के मुबारक पुर गांव निवासी 28 वर्षीय जयहिंद यादव पुत्र मुन्ना यादव कंचनपुर/धुरिया में स्थित एक क्रेशर प्लांट पर मुंशी था जो क्रेशर से जुड़े पहाड़ों का है भी देखता था और कंप्रेशर से होल और ब्लास्टिंग भी करवाता था।

चर्चा है की गुरुवार की सुबह जयहिंद एक गहरी खदान में हो रहे खनन काम को देखने गया था और खदान में ही उसको वहां चल रहे पोकलेन मशीन की चपेट आ गया जिससे जयहिंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खदान मालिक के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और शव वहां से निकाल कर ले जा रहे थे इसी बीच घटना स्थल पर मृतक के परिजन पहुंच गए और तरह तरह के आरोप लगाते हुए खदान से जुड़े क्रेशर प्लांट के मुंशी को बंधक बना लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने मामले को किसी तरह शांत कराया इसके बाद समझौता हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज 

मृतक जयहिंद यादव की पत्नी सुष्मिता यादव ने घटना के लगभग आठ घंटे बाद पुलिस को तहरीर दिया की की जयहिंद यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मुबारक पुर चकिया चंदौली जो मुंशी का कार्य करते हैं गुरुवार को सुबह आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे थे की कंचनपुर में स्थित श्याम जी सिंह के खदान के पास पोकलेन के धक्के से उनकी मौत हो गई। तहरीर के बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की मृतक जयहिंद यादव की पत्नी सुष्मिता यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *