सोन चीफ सिंचाई ने रविवार देर शाम अहरौरा मेन कैनाल के बन रहे स्लूस का किया निरीक्षण
अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा बांध के मेन कैनाल के स्लूस गेट का हो रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण रविवार शाम को सिंचाई विभाग के सोन चीफ सिद्धार्थ कुमार ने किया और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश कार्य दाई संस्था को दिया। इसके साथ ही अहरौरा मेन कैनाल में उगे झाड़ फूंस को देखकर सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋतुराज पांडेय को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल नहरों की सफाई कराने का निर्देश दिया।
बता दे की पिछले एक साल से अहरौरा मेन कैनाल के स्लूस में तेज गति से रिसाव हो रहा था जिसके कारण बांध में इकठ्ठा काफी पानी मेन कैनाल के माध्यम से बह कर बर्बाद हो गया था इसके बाद किसानों द्वारा लगातार की जा रही मांग और भारतीय किसान यूनियन द्वारा अधिकारियों के सामने स्लूस लीकेज का मुद्दा उठाए जाने के बाद विगत दिनों टेक्निकल टीम ने स्लूस गेट का निरीक्षण कर बताया था की गेट का प्लेट झड़ गया है रबड़ सील कट गई है इसके साथ ही अन्य खराबी है। इसको गंभीरता से लेते हुए सोन चीफ सिंचाई सिद्धार्थ कुमार ने स्लूस गेट के मरम्मत का निर्देश दिया था।
जिसके तहत पिछले तीन दिनो के प्रयास के बाद रविवार को गेट को स्लूस से हाइड्रा द्वारा निकाला गया जो पुरी तरह से गल गया था जिसका देर शाम सोन चीफ ने निरीक्षण भी किया। और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से गेट का निर्माण कराने का निर्देश देते हुए नहरों की सफाई कराने को भी कहा। मौके पर एसडीओ ऋतुराज पांडेय ,जेई ओम प्रकाश राय के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह उपस्थित रहे।
