सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के शुभारम्भ होने के पश्चात् एवं राबर्ट्सगंज नगर स्थित श्रीरामलीला मैदान में श्रीरामलीला का मंचन कर रहे किरदारों को ग्राम पंचायत सचिव विजय बहादुर सिंह ने भक्ति भावना से ओत प्रोत होकर रविवार को दोपहर का भोजन कराकर पुण्य के भागी बने। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री रामलीला का मंचन कर रहे किरदारों को भोजन कराना सौभाग्य की बात है। कहा कि प्रभु श्रीराम से आशिर्वाद का आकांक्षा है कि इस तरह के पुण्य कार्य करने का सौभाग्य आगे भी मिलता रहे जिसका मैं पालन करता रहूं। इस तरह के नेक कार्य करने से भक्ति भावना जागृति होती है।
श्री रामलीला के किरदारों को पंचायत सचिव ने कराया भोजन
