लातेहार । बुधवार को PVUNL के प्रस्तावित बनहरडीह कोल ब्लॉक के संबंध में वनाधिकार अधिनियम के तहत अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित विषय पर ग्राम बनहरडीह में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा का आयोजन चंदवा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्राम बनहरडीह के ग्रामीण, ग्राम प्रधान/मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम सभा के दौरान अंचलाधिकारी, चंदवा द्वारा ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम सभा के समक्ष अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए ।
इस दौरान चंदवा अंचल के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा PVUNL के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी को शांतिपूर्वक सुना तथा ग्राम सभा में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम सभा के शांतिपूर्ण आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
