पीवीयूएनएल बनहरदीह में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Spread the love

लातेहार,। पीवीयूएनएल बनहरदीह कोयला खनन परियोजना में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान परियोजना कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय, लातेहार तक प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली गई।

महाप्रबंधक नीरोद कुमार मल्लिक के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों से अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में एम. चंद्रशेखर, असीम मिश्रा, आर.बी. सिंह, सिद्धार्थ शंकर सहित परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *