प्रयागराज । यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा उधना और जयनगर के मध्य संचालित की जा रही अनारक्षित विशेष गाड़ियों (गाड़ी संख्या 09073/09074 एवं 09071/09072) के एक-एक अतिरिक्त फेरे का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ियाँ अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारणी, ठहराव एवं कोच संरचना के अनुसार ही चलेंगी।
अतिरिक्त फेरों का विवरण निम्नवत है—
गाड़ी संख्या कहाँ से कहाँ तक संचालन तिथि एवं दिन
09073 उधना – जयनगर 15.11.2026 (रविवार)
09071 उधना – जयनगर 15.11.2026 (रविवार)
09074 जयनगर – उधना 17.11.2026 (मंगलवार)
09072 जयनगर – उधना 17.11.2026 (मंगलवार)
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन के अद्यतन समय, ठहराव और कोच स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 नंबर के माध्यम से अवश्य सुनिश्चित कर लें।
अनारक्षित विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का संचालन
