मझगवां चौहान व पेढ़ में पीएम आवास को लेकर हुई खुली बैठक 

Spread the love

घोरावल (सोनभद्र ) । घोरावल ब्लाक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )के स्थाई पात्रता सूची बनाये जाने को लेकर ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मझगवां चौहान में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दीपक सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज दूबे ने आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची को पढ़ कर सुनाइए। जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार तथा उपयुक्त श्रम रोजगार मनरेगा रविंद्र वीर यादव ने कहा कि सरकार के इस अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा। यहां कुल 65 व्यक्तियों का नाम स्थाई पात्रता सूची में शामिल हैं।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत पेढ़ में भी पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधान सरिता देवी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। इसमें उपस्थित खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार एवं ग्राम विकास अधिकारी विपिन सिंह ने ग्रामीण जनों को सूची के माध्यम से बताया कि यहां कुल 584 व्यक्तियों का नाम आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की सूची में सम्मिलित किया गया है। यदि जिसे किसी तरह की आपत्ति हो इसके लिए मौका दिया जा रहा है। जिसका निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। बैठक में भारी संख्या में ग्रामीण जन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *