एनटीपीसी बाढ़ में ऑनलाइन ऑफिस योग सत्र का आयोजन

Spread the love

पटना।एनटीपीसी बाढ़ में दिनांक 18 जून 2025 को प्रातः 10 बजे ऑफिस योग सत्र का ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जायेगा।

ऑनलाइन योग सत्र का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके व्यस्त कार्यालय जीवन में सरल और प्रभावी योग तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित करना था। योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखकर स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है। अनुभवी योग प्रशिक्षक द्वारा आयोजित इस सत्र में सही मुद्रा, तनाव प्रबंधन तथा सांस लेने की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया।

सत्र की शुरुआत ध्यान और गहरी सांस लेने के अभ्यास से हुई, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक रूप से केंद्रित होने में सहायता मिली। इसके पश्चात गर्दन, कंधों, पीठ और आंखों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए आसान योग अभ्यास सिखाए गए, जिन्हें कर्मचारी अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन योग सत्र में  जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी बाढ़),  ए के रजा, महाप्रबन्धक (मेंटेनेस एवं फ्यूल मैनेजमेंट),  अगम प्रकाश तिवारी, महाप्रबन्धक, (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) और वरिष्ठ अधिकारीगण एंव कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *