नवरात्रि के पहले दिन मां भंडारी देवी ,मां दुर्गा मन्दिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने टेका मत्था  

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / चैत्र नवरात्रि एव हिंदू नव वर्ष के पहले दिन जहां सैकड़ो भक्तों ने पहुंचकर मां भंडारी देवी के चरणों में शीश झुकाया वही नगर के दक्षिण तरफ स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की । इसके साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना की और कलश की स्थापना किया । चैत्र नवरात्रि जिसको हिंदू नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है के प्रथम दिन क्षेत्र के कुलदेवी के रूप में विख्यात मां भंडारी देवी के चरणों में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंच कर शीश झुकाया और पूजन अर्चन किया।श्रद्धालुओं ने मां भंडारी देवी के चरणों में  फूल माला नारियल चुनरी अर्पित कर अपना शीश झुकाया और अपनी मनो कामनाओं के पूर्ति के लिए उनसे प्रार्थना किया ।इसके साथी नगर के दक्षिण तरफ स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली और सैकड़ो की संख्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना की ।इसके साथ ही पुराना पोखरा पर स्थित मां दुर्गा की भव्य प्राचीन मूर्ति का भी लोगों ने दर्शन पूजन कर किया। पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व है इस नवरात्रि को हिंदू नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है ।नवरात्रि में लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर पूजन अर्चन भी करते हैं । श्री त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्रि में श्रद्धा पूर्वक घरों में कलश स्थापित कर  पूजा अर्चना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और दुखों का निवारण होता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *