नगर पालिका अहरौरा: नामित सभासदों ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा की कार्रवाई की मांग 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। मनोनीत सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह से मुलाकात कर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग किया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को बताया की नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छः नई बाजार मे कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य में कार्यदाई संस्था द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार का खुला खेल  खेला जा रहा था उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नामित सभासदों ने नगर पालिका में पूर्व में कराए गए कार्यों की फाइल जांच हेतु उपलब्ध कराने के लिएअधिशासी अधिकारी को कहा । अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह पूर्व में कराए गए कार्यों की फाइलें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।शिकायत करने वालो में नामित सभासद महेन्द्र अग्रहरि, कृष्णा तिवारी ,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्वेता सिंह ,सोनल सोनकर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *