सामूहिक विवाह परिणय सूत्र में बंधे 94 जोड़े

Spread the love

वाराणसी। शुक्रवार को सेवापुरी विकास खण्ड के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के मांगलिक बेला पर सेवापुरी विकास खण्ड क्षेत्र के कुल 94 शादी के जोड़े शामिल वर-वधू तथा घराती व बाराती पक्ष के लोग सज धज कर यहां पहुंचे, जिसमें अल्पसंख्यक के 03 जोड़ें, पिछड़ा वर्ग के 30 जोड़ें, अनुसूचित जाति के 59 जोड़ें व अनुसूचित जनजाति के 02 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस मांगलिक बेला पर सेवापुरी विकास खण्ड में मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री नीलरतन पटेल, मा0 विधायक, सेवापुरी के प्रतिनिधि कु0 अदिति सिंह विवाह में सम्मिलित होकर सभी वर-बधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर नव विवाहितों को उपहार के रूप में चांदी का पायल, बिछिया, बर वधू के लिए कपड़े, दीवाल घड़ी, ट्रॉली बैग, डिनर सेट, श्रृंगार किट, सूट केस, मैट्टेस गद्दा आदि दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, खण्ड विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह के साथ विकास खण्ड समस्त ग्राम सचिव तथा ब्लॉक में तैनात अधिकारी तथा कर्मचारी सहित तमाम ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया। कार्यक्रम में विकासखंड मैं तैनात एडीओ समाज कल्याण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *