एनटीपीसी नबीनगर की मेगा क्विज में चमके ग्रामीण प्रतिभागी

Spread the love

नुक्कड़ नाटक, सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

नबीनगर, औरंगाबाद (बिहार)। एनटीपीसी नबीनगर दवारा सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पाँच ग्रामीण उच्च विद्यालयों में मेगा क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना, उनके ज्ञान का विस्तार करना तथा विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति उनकी जागरूकता को बढ़ाना था।

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों ने लिखित एवं प्रश्नोत्तरी आधारित प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसके उपरांत प्रत्येक विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शीर्ष पाँच टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया। प्रत्येक वि‌द्यालय में चयनित शीर्ष पाँच टीमों के बीच अंतिम चरण के रूप में स्पॉट इंटरैक्टिव क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंतिम चरण के आधार पर प्रत्येक विद्यालय के विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के लिए यादगार बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किए गए। इस पहल ने विद्यार्थियों को न केवल प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध कराया, बल्कि उन्हें सीखने एवं अपने ज्ञान को परखने का एक सार्थक अवसर भी प्रदान किया।

सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वि‌द्यालयों में भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सतर्कता के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। मनोरंजन एवं सूचना के प्रभावी समन्वय के माध्यम से प्रस्तुत इन नुक्कड़ नाटकों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा भी ग्रहण की गई। प्रतिभागियों ने अपने जीवन में ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के समग्र विकास हेतु निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *