सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व पहल के तहत 28 मई को संजीवनी अस्पताल, ढोटी एवं बैढ़न बस स्टैंड पर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर टीम द्वारा ढोटी गांव की 100 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा उनके सही उपयोग एवं लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अनिल कुमार वैश्य (पार्षद), डेविड देशमुख, कार्यकारी (सीएसआर) एनटीपीसी विंध्याचल सहित ढोटी गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम समुदाय कल्याण, महिला स्वास्थ्य एवं समावेशी सामाजिक विकास के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
