शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे मजबूत आधार – सविता प्रधान गौर

Spread the love

आरएलआई विंध्याचल मे जेम 2026 की बालिकाओं को सिंगरौली नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान गौर ने किया प्रेरित

सोनभद्र, सिंगरौली।  आरएलआई विंध्याचल में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के अंतर्गत सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान गौर ने जेम बालिकाओं के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को रंग, पारिवारिक पृष्ठभूमि अथवा ज्ञान के स्तर के आधार पर होने वाले भेदभाव से ऊपर उठकर आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे मजबूत आधार है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए बताया कि देश के अधिकांश सिविल सेवक सरकारी विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े हैं। उन्होंने जेम बालिकाओं को निरंतर प्रेरित रहने, स्वयं पर विश्वास रखने तथा यह मानने के लिए प्रोत्साहित किया कि कोई भी सपना उनकी पहुंच से दूर नहीं है।

इस अवसर पर श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल),  प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं  डेविड देशमुख, कार्यपालक(सीएसआर) भी उपस्थित रहे। इस प्रकार के प्रेरणादायी संवाद जेम बालिकाओं को बड़े सपने देखने, ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *