एनटीपीसी विंध्याचल ने विद्यार्थियों को वितरित किए 145 स्कूल बैग

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्कूली बच्चों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से 6 अगस्त को सिंगरौली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड क्रमांक-33 के विद्यार्थियों को 145 स्कूल बैग वितरित किए गए।
स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम श्रीमती रुक्मणी देवी, पार्षद (वार्ड क्रमांक-33), विद्यालय के शिक्षकगण एवं डेविड देशमुख, कार्यपालक (सीएसआर) एनटीपीसी विंध्याचल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना है। स्कूल बैग मिलने से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ-साथ उन्हें अपनी अध्ययन सामग्री व्यवस्थित रूप से रखने में भी सहायता मिलेगी। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास परियोजना प्रभावित एवं आसपास के समुदायों के बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह पहल शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *