एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों को विद्यालय बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा 30 अक्तूबर 2025 को ग्राम-जैतपुर स्थित शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 260 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना था, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार करना भी था।

इस अवसर पर संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक(ईएमजी), माहताब आलम, उप महाप्रबंधक(सीएसआर/आरएंडआर) तथा  निखिल जायसवाल, कार्यपालक (सीएसआर/आरएंडआर) सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा निरंतर किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने और बच्चों में सीखने की प्रेरणा जगाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *