एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने मनाया 51वें एनटीपीसी स्थापना दिवस

Spread the love

कनिहा। एनटीपीसी तालचेर कनिहा ने 7 नवम्बर 2025 को 51 वें एनटीपीसी स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन में आयोजित औपचारिक समारोह से हुई, जिसमें  के. नरसिम्हा, कार्यकारी निदेशक (तालचेर कनिहा) ने एनटीपीसी ध्वज फहराया, कर्मचारियों के साथ केक काटा तथा गुब्बारे छोड़कर इस अवसर को यादगार बनाया।

अपने संबोधन में  के.एन. रेड्डी ने एनटीपीसी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संस्था की राष्ट्रीय उपलब्धियों और बीते वर्ष के दौरान एनटीपीसी तालचेर कनिहा द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण मील के पत्थरों का उल्लेख किया।

इसके बाद कर्मचारी प्लांट ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए, जहाँ उन्होंने सीएमडी, एनटीपीसी का भाषण कॉर्पोरेट कार्यालय से सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, देशभक्ति गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह गीत बजाया गया, जिससे सभी के मन में राष्ट्रीय गर्व की भावना उत्पन्न हुई।

इसके पहले सुबह एक वॉकाथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात कनिहा में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पौधे लगाए गए, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर  च. सत्य राम कृष्ण, सीजीएम (ओ एंड एम),  सुमित कुमार कुंडू, जीएम (मेंट. एंड एडम.),  समर्पिता देवासी, जीएम (परियोजना),   नवनीत कुमार, हेड ऑफ एचआर,  आलोक कुमार पांडे, डीसी (सीआईएसएफ) सहित अन्य एनटीपीसी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 7 नवम्बर तक कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, तथा सभी कर्मचारियों के लिए एनटीपीसी विषयों पर आधारित पहेली/क्विज प्रतियोगिता शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *