एनटीपीसी मौदा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

नागपुर। एनटीपीसी मौदा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ, जिसके 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण समारोह, गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रगान एवं मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख द्वारा संबोधन भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जोसेफ बास्टियन, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में एनटीपीसी एवं एनटीपीसी मौदा के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने चालू एवं गत वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों की प्रतिबद्धता एवं समर्पण की सराहना की।

समारोह में बाल भवन एवं एनटीपीसी भवन्स विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर HOP मेधावी पुरस्कार, मानवता पुरस्कार, हेल्थ चैंपियन पुरस्कार, CISF बेस्ट टर्नआउट एवं परफॉर्मेंस पुरस्कार, बेस्ट टीचर एवं बेस्ट स्टूडेंट पुरस्कार, प्राइवेट सिक्योरिटी पुरस्कार, ICH स्टाफ पुरस्कार तथा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स सेफ्टी पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *