भागलपुर।एनटीपीसी कहलगाँव को टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान हेतु बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 10 जून 2026 को पटना स्थित पुराने सचिवालय में आयोजित हुआ। एनटीपीसी कहलगाँव की ओर से मानव संसाधन प्रमुख मनोरंजन सारंगी, ने यह सम्मान ग्रहण किया।
एनटीपीसी कहलगाँव ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत “निक्षय मित्र अभियान” के तहत 500 टीबी रोगियों को गोद लिया है तथा उन्हें प्रतिमाह पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
