एनटीपीसी फरक्का ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

फरक्का । एनटीपीसी फरक्का द्वारा 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं को सराहा गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति वन, टीटीएस में वृक्षारोपण के साथ हुई, जो कर्मचारियों के संस्थान के साथ स्थायी संबंध का प्रतीक रहा। इसके पश्चात गितांजलि सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी थे  प्रेम कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन),  परेंद्र नाथ राय, अभियंता (रसायन) एवं  मोकलेसुर रहमान, जूनियर तकनीशियन (ऑपरेशन)।  प्रेम कुमार सिंह किसी कारण से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  देबब्रत कर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी फरक्का की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); अभाष रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम); तथा  आलोक कुमार रणबीर, प्रमुख (मानव संसाधन), विभागाध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके तीन दशकों से अधिक समय तक दिए गए समर्पित सेवाओं का प्रतीक रहा।

अपने संबोधन में  देबब्रत कर ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी फरक्का के साथ उनका दीर्घकालीन जुड़ाव एक परिवार की तरह है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक रहा, जिसमें उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *