एनटीपीसी विंध्याचल सूर्य भवन गेस्ट हाउस में गणेश प्रतिमा की स्थापना

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2025 को एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्य भवन गेस्ट हाउस में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से स्थापना की गई।
इस अवसर पर पारंपरिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ प्रबंधन टीम के नेतृत्व में संजीब कुमार साहा, मुख्य महाप्रबंधक (विंध्याचल) उपस्थित रहे। उनके साथ  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम),  एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम),  दीपू ए., महाप्रबंधक (सी एंड एम), डॉ. बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) तथा  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ के मनीष कुमार राय, वरिष्ठ कमांडेंट एवं भास्कर चौधरी, सहायक कमांडेंट सहित मानव संसाधन एवं टीएडी विभाग के प्रतिनिधियों ने भी उत्सव में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *