एनसीएल अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2026-27 सीडब्ल्यूएस में सफलतापूर्वक हुई संपन्न

Spread the love

टीम चैंपियनशिप में ककरी ने मारी बाजी, जयंत उप-विजेता

सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2026-27 गत गुरुवार को  केंद्रीय कर्मशाला (सीडब्ल्यूएस) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 25 से 27 अगस्त, 2026 तक आयोजित यह प्रतियोगिता सिंगल्स, डबल्स एवं टीम चैंपियनशिप के आधार पर खेली गई जिसमें  एनसीएल के 13 क्षेत्रों और इकाइयों से 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा खेलों को कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु  महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर कंपनी जेसीसी सदस्य, महाप्रबंधक, (केंद्रीय कर्मशाला),  बी. सी. शर्मा, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर्स, परियोजना जेसीसी सदस्य तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान टीम चैंपियनशिप में ककरी परियोजना ने विजेता तथा जयंत परियोजना ने उप-विजेता खिताब अपने नाम किया। साथ ही सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में  पंकज साहू (जयंत) प्रथम और धीरज कुमार वर्मा (ककरी) द्वितीय रहे. वहीं डबल्स प्रतिस्पर्धा में ककरी के राज कुमार  व धीरज कुमार वर्मा ने पहला और मुख्यालय से विक्की कुर्मी व एन. गणेश राव दूसरे स्थान पर रहे। उक्त प्रतिस्पर्धा के सफल आयोजन में एनसीएल कल्याण विभाग की टीम और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के  रणबीर सिंह व  रमेश कुमार वर्मा ने रेफ़री के तौर पर अहम भूमिका निभायी। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों का मनोबल बढ़ाने तथा उनके शारीरिक व मानसिक विकास हेतु ऐसी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *