एपीसीपीएल में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का समापन

Spread the love

झज्जर।झाड़ली गाँव स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार, निदेशक (प्रचालन),एनटीपीसी लिमिटेड,विशिष्ट अतिथि चंदना कुमारी, वरिष्ठ सदस्या (संयुक्ता महिला समिति) तथा विशेष अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही (आईईएम, एपीसीपीएल)एवं समीना सिरोही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  दिलीप काइबोर्त्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) एवं ममता काइबोर्त्ता,अध्यक्षा(सखी लेडीज क्लब),वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गाँवों के प्रतिनिधिगण, बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत पावर प्लांट के आसपास के गांवों की बालिकाओं को शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, योग, कला एवं शिल्प, संगीत, आत्मरक्षा, खेलकूद तथा सर्वांगीण विकास से संबंधित गतिविधियों का चार सप्ताह तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एपीसीपीएल में बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन वर्ष 2018 से सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिससे अब तक 200 से अधिक बालिकाएँ लाभान्वित हो चुकी हैं। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की ये बालिकाएँ सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और झाड़ली, खानपुर खुर्द, गोरिया, मोहनबाड़ी, बहू झोलरी, सुधराना तथा लीलोध जैसे पड़ोसी गाँवों से आती हैं।

इनमें से प्रत्येक वर्ष 10 मेधावी बालिकाओं को एपीसीपीएल स्थित टाउनशिप विद्यालय बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रवेश दिलाया जाता है, जिनकी कक्षा 10वीं तक की सम्पूर्ण शिक्षा का व्यय एपीसीपीएल द्वारा वहन किया जाता है।

समापन समारोह में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 में भाग लेने वाली बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *