पूर्व वर्ष की भांति ही भरूंहा में मनेगी अंबेडकर जयंती,
करमा, सोनभद्र। करमा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भरूहा में मंगलवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया। जो कुछ मामूली विवाद के कारण उच्च अधिकारियों को भी सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार विशाल कुमार एवं करमा थाना प्रभारी सूर्यभान राम मय फोर्स के साथ व क्षेत्रीय लेखपाल अनीता गुप्ता पहुंच गए। नायब तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि यह जमीन राजस्व की है यहां कोई नया निर्माण या नई मूर्ति बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना स्थापित नहीं की जा सकती है। इस बात पर ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग यहां से हर वर्ष जयंती मनाते हैं। इस वर्ष भी उसी तरह से पूर्व वर्ष की भांति जयंती बाबा साहब की मनाएंगे कोई नया निर्माण बिना किसी अनुमति के नहीं किया जायेगा।
श्री कुमार ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पूर्व वर्ष की भाती जयंती को मनाये। परमिशन होने के बाद मूर्ति को स्थापित किया जायेगा। इस मौके पर ग्रामीण सुनील, रामकेश, ग्राम प्रधान रामाज्ञा, अजीत कुमार, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
