विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती

Spread the love

बीआरसी परिसर में देर शाम तक चला कार्यक्रम, कई हस्तियां हुई सम्मानित

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती दुद्धी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास व बड़े धूमधाम से मनाई गई,  बहुजन समाज समिति बीडर के तत्वाधान में बीड़र गांव से रामलीला खेल मैदान तक जुलूस डीजे की धुन पर ‘जय भीम’ के नारों के साथ जुलूस निकाला गया।दुद्धी बीआरसी परिसर में धूम -धाम से डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई गई।
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ असर्फी लाल कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्याल के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश भारती, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, डॉ अजय, डॉ मिथलेश सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।दुद्धी नगर के अंबेडकर मुहाल वार्ड नंबर तीन में वार्ड वासियों के द्वारा बड़े भव्य रूप से बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर लोग इकट्ठा हुए और उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर जयंती मनाई गई। दुद्धी नगर पंचायत के अध्यक्ष कमलेश मोहन सुधीर संदीप करन राकेश आजाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके बनाए हुए आदर्शों पर समाज को चलने की अपील किय। इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय एवं जयप्रकाश एटीएस विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालय भी भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया।
   जहां एटीएस विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार उपस्थित रहे उन्होंने बाबा साहेब के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया इसके उपरांत विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के द्वारा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की सुंदर छवि चित्र बनाकर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया जिसके उपलक्ष में उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम, प्रभु सिंह कुशवाहा,कालीचरण, उदय लाल मौर्य, अवधेश  कनौजिया  , नीरज  कनौजिया  , मुसई राम, ममता मौर्या, रेनू  कनौजिया  , प्रियका सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष अवधेश कनौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *