सोनभद्र। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वार्ड नंबर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया एवं उनके द्वारा किए कार्यों पर लोगों ने अपनी बात कही ।सोनभद्र अनुसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की एवं दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने जीवन भर प्रयास करते हुए उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए भारत रत्न की उपाधि दी गई आज बाबा साहब हम सभी को दिलों में है ।
कार्यक्रम उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु)ने कहा की जिस परिस्थिति ध्स्थितियों से दलित समाज गुजरा है और उनके बीच में रहकर जिस प्रकार का कार्य बाबा साहब ने उठाया देखा ,कांग्रेस पार्टी के साथ वह रहे और संविधान की रचना उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल जैन, अनुसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस के सहर अध्यक्ष सुशील राव, कमला प्रसाद, रामविलास, अनिल बियार प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ, आशीष पाल जिला सचिव व्यापार प्रकोष्ठ, अब्दुल कादिर जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, दिनेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, युवा नेता अरुण सोनी, बबलू भारती उपस्थित रहे।
बाबा साहब ने गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन किया समर्पित – ओम प्रकाश
