नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने किया पौधारोपण 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र के दुर्गा जी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन के पास पास एक पेड़ मां के नाम लगाकर हरियाली का संदेश देते हुए पर्यावरण के सुरक्षा का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दुर्गा जी स्थित सामुदायिक भवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। और संकल्प लिया गया की नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद मु सलीम, आशीष कुमार पिंटू सहित अन्य सभासद व नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *