नीति आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को किया जाये लाभान्वित – जिलाधिकारी

Spread the love

डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की, समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्र, कौशल विकास मिशन के तहत ब्लाक चतरा में योजनाओं से संतृप्त करने की प्रगति व इन्डीकेटर्स की फीडिंग फीडिंग में व इन्टीकेटर्स की की प्रगति में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकरी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, व जिला समन्वयक कौशल विकास को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
    श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्धारित मानक के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये, इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। 

  मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवन्त उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिएं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित अनुश्रवण हो, जनपद, ब्लॉक या व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित न रखा जाए। आकांक्षात्मक जनपद और विकास खण्ड जैसे कार्यक्रम ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निशांत मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *