फरीदाबाद। एनटीपीसी फरीदाबाद गैस पावर स्टेशन और एनएसआईसी टेक्निकल सर्विसेज सेंटर (NSIC-TSC), नीमका, फरीदाबाद के बीच आसपास के गांवों की बालिकाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।इस सहयोग के तहत NAVPATH, एनटीपीसी फरीदाबाद में सिलाई मशीन ऑपरेटर, डिजिटल मित्र और असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों की रोजगार क्षमता, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कौशल विकास से सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।
एनटीपीसी फरीदाबाद और एनएसआईसी-टीएससी, नीमका के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
