मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ राज्य मंत्री ने की बैठक

Spread the love

सोनभद्र।  प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनजाति गौरव दिवस बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर,2025 को मुख्यमंत्री का
जनपद में आगमन प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी अधिकारी गण सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लें, जिससे कि कार्यक्रम भव्य व दिव्य तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां करने के साथ-साथ सभी विभाग सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करायें और जिन भी अधिकारी को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है वह उसका अनुपालन  सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी गण ससमय अपने विभाग से सम्बन्धित कार्य योजना बनाकर कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगाकर योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करायें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित को दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष  नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *