एसडीएमएस इंटर कॉलेज अकोढ़ा में हुआ मेधावियों का सम्मान, ऋतु सरोज को मिली साइकिल  

Spread the love

वाराणसी। अकोढ़ा एसडीएलएस इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की छात्रा ऋतु सरोज ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवानी यादव ने 92 प्रतिशत, आयुष मौर्या ने 91.5 प्रतिशत, पियूषी पटेल ने 91.1 प्रतिशत, रोशनी यादव ने 91 प्रतिशत, आयुषी सिंह ने 90.17 प्रतिशत, यश सोनी ने 89 प्रतिशत, साक्षी पटेल ने 88 प्रतिशत, श्रद्धा मौर्या ने 87 प्रतिशत, मोनू यादव ने 84.6 प्रतिशत तथा संजना ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।  

मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान अकोढ़ा नागेश्वर सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक हेमंत कुमार सिंह कंपू ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। ऋतु सरोज को विशेष पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल भेंट की गई। अन्य सभी विद्यार्थियों को पठन पाठन सामग्री, स्कूल बैग तथा उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गईं।   मुख्य अतिथि नागेश्वर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी। वहीं ग्राम प्रधान अकोढ़ा संजय सिंह ने 15,000 रुपये देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधक हेमंत कुमार सिंह कंपू एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *