जनहित के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बैनर तले जनहित के मुद्दों को लेकर आज जिलाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए।जिलाधिकारी से क्षेत्र में आदर्श विद्यालय को कक्षा 9 से 12 तक राजकीय इंटर कॉलेज संचालित करने की मांग की गई। संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान चलाने का संकल्प भी दोहराया।सांसद प्रतिनिधि से महुआवारी विस्थापित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, मूलभूत सुविधाएं एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
वहीं ब्डव् से बीजपुर में नियमित स्वास्थ्य शिविर एवं डोडहर के बंद पड़े अस्पताल को पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया गया।संस्थान ने सभी अधिकारियों से जनहित में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महुआवारी क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *