एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से भी हुए सम्मानित
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल में माह जुलाई 2026 के दौरान 56 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय स्थित मंडल सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमोद कुमार सिन्हा, मुख्य लोको निरीक्षक/कानपुर; इन्द्रपाल सिंह, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/टूंडला; विजय सिंह, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/टूंडला; राम सेवक, केबिन मास्टर/टूंडला; शंकर लाल, पॉइंट्स मैन/रुरा तथा मुकेश कुमार, पॉइंट्स मैन/खुर्जा को ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
माह जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार ₹23,85,05,416 का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के उपरांत प्राप्त होने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, HRMS एवं UMID से संबंधित सुविधाओं और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद उपलब्ध सेवाओं का सहज लाभ मिल सके। समारोह का सफल आयोजन कार्मिक एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
