कार्तिक मास में आंवला वृक्ष की पूजा के साथ सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर जोर
वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ के तत्वावधान में बुधवार, को वाराणसी मण्डल इकाई द्वारा मण्डल स्तरीय सहभोज कार्यक्रम का आयोजन मार्कण्डेय महादेव, कैथी, वाराणसी में भव्य रूप से किया गया। सबसे पहले राष्ट्रीय सनातन संघ के सभी पदाधिकारियों ने बाबा श्री मार्कण्डेय महादेव का विधि-विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। बाबा का जलाभिषेक कर सभी ने संगठन, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की। इसके बाद कार्तिक मास शुक्ल पक्ष नवमी, अक्षय नवमी के पावन अवसर पर आँवला वृक्ष का पूजन किया गया। पूजन के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने आँवला वृक्ष के नीचे एक साथ बैठकर सनातनी सहभोज किया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश विजय शंकर चौबे रहे, जबकि निवेदक मण्डल अध्यक्ष वाराणसी विजय प्रकाश श्रीवास्तव रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद त्रिपाठी संगठन के सहयोगी गजेंद्र सिंह जी जिलाध्यक्ष वाराणसी सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष वाराणसी अवधेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष चंदौली विपिन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष गाजीपुर विकास राय, जिलाध्यक्ष जौनपुर अवधेश त्रिपाठी सहित वाराणसी मण्डल के सभी जिलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में कहा गया कि आँवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और रोग-शोक दूर होते हैं। सभी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, संगठन की एकता और समाज में समरसता बढ़ाने का संकल्प लिया।
