आईजीआरएस के प्रगति का प्रॉपर मॉनिटरिंग सभी जिम्मेदार अधिकारी करें- सत्येंद्र कुमार

Spread the love

डीएम की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न*

**दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति में जिला समाज कल्याण अधिकारी कॉलेज/स्कूलों के प्रधानाचार्य से समन्वय कर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें* 

   वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के साथ अन्य समस्त योजनाओं की विभागवार/सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति एवं विकास परियोजनाओं के भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

     समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी संबंधित अधिकारी इसका ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति में जिला समाज कल्याण अधिकारी को कॉलेज/स्कूलों के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को कम प्रगति वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की प्रगति संतोषजनक नहीं है उनके प्रधानाचार्यों का वेतन बाधित किया जाएगा। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी इसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल के शिकायतकर्ता के प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।

     जिलाधिकारी ने नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण और सड़को का अनुरक्षण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के लोक निर्माण विभाग-प्रान्तीय खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन (ग्रामीण), फ़ैमिली आईडी, पोषण अभियान, पर ड्राप मोर क्रॉप, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की स्थिति, सीएमआईएस आदि में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारीगण प्रत्येक दशा में योजनाओं के संचालन में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, आम जनमानस की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि विभागीय योजनाओं के आच्छादन सहित लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूर्ण कर लिया जाये, किसी भी प्रकार से लम्बित मामलों को अविलम्ब निस्तारित करा दिया जाये।  इस अवसर पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *