हिंडालको रेनुसागर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुई भगवान विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने सपत्नी इंदु सिंह के साथ की पूजा-अर्चना, हवन में दी आहुतियां

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कंपनी परिसर स्थित विभिन्न विभागों के वर्कशॉप एवं कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। 

रेनुसागर पावर प्लांट के मुख्य गेट पर स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष आयोजित पूजा समारोह में हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने सपत्नी श्रीमती इंदु सिंह के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने आहुतियां अर्पित कर संयंत्र की सुरक्षा, समृद्धि एवं निरंतर तकनीकी प्रगति की कामना की।भगवान विश्वकर्मा को आदि शिल्पी एवं शिल्पी देवता के रूप में पूजा जाता है। वे निर्माण, सृजन, तकनीकी दक्षता एवं औद्योगिक विकास के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल, मशीनरी, उपकरण एवं तकनीकी संसाधनों की पूजा कर सुरक्षित एवं सुचारु कार्य संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर कंपनी परिसर के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधिवत सम्पन्न हुई। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए औद्योगिक सुरक्षा, स्वस्थ कार्य वातावरण, समृद्धि एवं रेनुसागर की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की।पूजा समारोह में हिंडालको रेनुसागर के प्रमुख अधिकारियों संचालन प्रमुख मनीष जैन,मानव संसाधन प्रमुख आशीष पांडेय,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारीयों में मनु अरोरा,डॉ मुकुल बृन्दा,संजय श्रीमाली,नवींद्र पाठक,कुमार हर्षवर्धन ,दीपक पांडेय,समीर आनन्द,सौम्या मिश्रा,विभू पात्रा,संदीप येवले, ईआर हेड मृदुल भारद्वाज,बृजेश बर्मा,शेखर ठाकुर,मोहित सक्सेना,अभिनीत सिंह,कामकेश मौर्या,संजीव श्रीवास्तव सहित मान्यता प्राप्त श्रम संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में-रोहित सक्सेना,अनिकेत दास,सदानन्द पांडेय का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहभागिता एवं संगठनात्मक एकता की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *