रायबरेली संयंत्र में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

Spread the love

रायबरेली। हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में रायबरेली संयंत्र में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कर्मचारी विकास केंद्र स्थित हिंदी कक्ष में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक, रायबरेली संयंत्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्रबंधन मंडल के अधिकारी रमेश चन्द यादव, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं सामग्री प्रबंधन), नरेन्द्र कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक (कार्य एवं केंद्रीय सेवाएं), भोला नाथ मिश्रा, मुख्य प्रबंधक (कर्मचारी विकास केंद्र एवं परिसंपत्तियां प्रबंधन), शिव शंकर, प्रबंधक (परीक्षण), विष्णु दत्त मिश्रा, प्रबंधक (सतर्कता, उत्तरी क्षेत्र) तथा अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रभात दुबे ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर पखवाड़े की सफलता की कामना की।

निगमित कार्यालय, बैंगलोर से प्राप्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के हिंदी दिवस संदेश को मानव संसाधन प्रमुख ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। इस दौरान अधिकारियों ने हिंदी के महत्व और कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। राजभाषा अधिकारी शिव कुमार सिंह ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *