अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर अरौली में वृहद पौधरोपण

Spread the love

सोनभद्र। खल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को अभाविप काशी प्रांत, सोनभद्र तहसील द्वारा अरौली ग्राम पंचायत में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  
खेलों भारत के प्रांत सह संयोजक मृगांक दुबे ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा लगाने और उसे गोद लेकर उसकी देखभाल करने की अपील की।  
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह, आशुतोष मोदनवाल, प्रियांशु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पौधरोपण के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *