13 लिए गए हिरासत 9 जेल भेजे गए
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदारन में 16 जुलाई को घर में ट्रक घुसने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद हुए बवाल रोड जाम पथराव सरकारी वाहनों के तोड़फोड़ में हल्का दरोगा अवध नरेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार 24 जुलाई को बी एन एस एस की 17 धाराओं में 47 नामजद और 90 से 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार की रात्रि एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए 9 लोगों को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने 16 जुलाई को क्षेत्र के कुदारन वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक रोड के किनारे स्थित एक घर में घूस गई थी जिसमें घर के सामने सो रहे तीन लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल थे जिनका इलाज ट्रामा सेन्टर वाराणसी मे चल रहा है । घटना के बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा रोड पर ईट पत्थर रख कर जाम लगा दिया गया था और मौके पर मौजुद पुलिस ने जब समझाने का प्रयास किया तो पुलिस पर पथराव किया गया सरकारी थाना प्रभारी की जीप रोडवेज बस में तोड़फोड़ की गई। पथराव में एस आई राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कंचन गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार, मनुराम घायल हो गए थे। दर्ज मुकदमे की जांच एस आई महेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया की घटना में शामिल नौ नामजद आरोपियों को जांच के बाद जेल भेजा गया है।
मुकदमा दर्ज करने का पता तब चला जब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
शुक्रवार की दर्ज मुकदमे की जानकारी तब लगी जब शनिवार की मध्य रात्रि पुलिस आधा दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर नामजद आरोपियों के घर दबिश देना शुरू कर दिया और अलग अलग स्थानों से 13 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई तो रविवार की सुबह क्षेत्र में हड़कम मच गया।
